September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मकान का ताला तोड़कर आग लगाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार,5 लाख का सामान जलकर हुआ था खाक

बलरामपुर। जिले की तातापानी चौकी पुलिस ने सूने मकान का दरवाजा तोड़कर आगजनी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी पड़ोसी राज्य झारखंड भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

सुभाष नगर निवासी प्रार्थी सौमित्र हालदार ने 8 सितंबर को चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, 6 सितंबर को अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह सपरिवार अपने पुराने मकान गया हुआ था। इसी दौरान 6-7 सितंबर की दरमियानी रात आरोपियों ने उसके ईंट व अल्बेस्टर से बने मकान का दरवाजा तोड़ा और भीतर आग लगा दी। इस अगलगी में घर के अंदर रखा करीब 5 लाख रुपये मूल्य का जरूरी व कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 326(छ) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी जयदेव शील (43 वर्ष) और उसकी पत्नी प्रतिमा देवी रवि (35 वर्ष) फरार होकर झारखंड में छिप गए थे। तातापानी पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 9 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

​इस कार्रवाई में तातापानी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक संजय राम सहित महिला आरक्षक की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!