September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों में तेजी,वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जारी

बलरामपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों की प्रगति एवं वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी ने 07 सितम्बर को संबंधित उप-अभियंता, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम, अनुविभागीय अधिकारी तथा अनुबंधक के डायरेक्टर की संयुक्त बैठक ली। बैठक में राजपुरीखुर्द से पस्ता-पाढ़ी तक कुल 49 किलोमीटर नवीन सड़क निर्माण तथा बलरामपुर से रामानुजगंज तक 29 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने वर्षा के दौरान बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।


कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में निर्माण एजेंसियों द्वारा सक्रिय स्तर पर मरम्मत योग्य सड़कों का चिह्नांकन कर संबंधित एजेंसी के माध्यम से सुधार कार्य कराया जा रहा है। ग्राम बरियों, बासेन, पस्ता, भकुरा, राजपुर, झींगो, तातापानी तथा कमलपुर में वर्षा के कारण मार्ग की स्थिति दलदलनुमा हो गई थी, जिससे बड़े वाहनों के फंसने की समस्या बनी हुई थी। इन स्थलों का संधारण कार्य प्राथमिकता के आधार पर करते हुए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!