
राजपुर। बलरामपुर जिले के थाना राजपुर पुलिस ने क्रेशर परिसर में चोरी के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी फर्रेल्लात उर्फ गुलशन पिता बांसदेव, उम्र 45 वर्ष, निवासी डुमरखोलो, चौकी डवरा, थाना पस्ता द्वारा थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.06.2026 की रात्रि लगभग 11:50 बजे वह क्रेशर परिसर में सो रहा था। मोटर स्टार्टर रूम का ताला तोड़ने जैसी आवाज सुनकर जब वह बाहर निकला तो तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले तथा अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गए।प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान अमन तिर्की पिता संतोष तिर्की, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम करसी, थाना राजपुर एवं रोशन एक्का पिता स्व. चंद्रमणि एक्का, उम्र 19 वर्ष, निवासी बुढ़ाबगीचा, खुटनपारा, थाना राजपुर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर क्रेशर परिसर में चोरी करने के उद्देश्य से प्रवेश करना स्वीकार किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि इससे पूर्व दिनांक 21.06.2026 को भी उसी क्रेशर में चोरी का प्रयास किया था, जहां वे अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश जारी है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।थाना राजपुर पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।



