November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
AmbikapurBalrampurBussinesscrimeEducationjashpurJoblifestyleSurajpur

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर में 42 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 27/06/2026 को सूरजपुर जिले के थाना जय नगर क्षेत्र में गश्त पर थी तभी करवां मेन रोड पर मुखबिर से सूचना मिली कि महुआरी अरसोता जंगल में प्रदीप राजवाड़े नामक व्यक्ति इंजेक्शन बेच रहा है। तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने महुआरी अरसोता जंगल में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर सरकारी वाहन रोका। वाहन रुकते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछने पर संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप राजवाड़े निवासी कमलापुर थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर का होना बताया।। प्रदीप राजवाड़े के द्वारा पकड़े गए कपड़े के थैले की तलाशी लेने पर उसके अंदर 21 नग REXOGESIC INJECTION तथा 21 नग AVIL INJECTION बरामद कर तथा उसकी मोटरसाइकिल जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले के आसपास के सभी जिलों के नशे के सौदागरों पर हमारी नजर है। सूरजपुर जिले में यह हमारी पांचवी बड़ी कार्यवाही है। सरगुजा के बाद सूरजपुर जिला ही नशे के सौदागरों का मेन अड्डा है, जिन पर आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक गणेश पांडेय ओम प्रकाश गुप्ता रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!