September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
AccidentBalrampurEducationHelthjashpurlifestyle

सर्प दंश से नानी और नातिन की मौत,परिजनों में शोक की लहर

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में रात में घर पर सोते समय सर्प दंश से एक वृद्ध महिला और उनकी मासूम नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है।

   मामले की जानकारी के अनुसार ग्राम कोटा गाना निवासी नंदनी पति 16 पहाड़ी कोरवा उम्र 56 वर्ष शनिवार को अपने दमाद सोमा के घर घोरघड़ी फफूंदीपारा गई थी। वापसी घर लौटते समय उसकी 8 वर्षीय नातिन करिश्मा भी अपने नानी के साथ मे कोटगहना आ गई। रात में करिश्मा अपने नानी के साथ सोई हुई थी तभी गरीब रात 11:00 बजे उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने से करिश्मा जग गई और अपने नानी को उठाई इसके बाद उसकी नानी ने सांप को खींचकर उसे अलग किया। जिसके बाद आनन फानन में करिश्मा को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया।अम्बिकापुर ले जाते समय रात करीब दो बजे करिश्मा की रास्ते मे ही मौत हो गई। वहीँ उसके नानी को भी रात में ही साँप ने डस लिया था परंतु उसे इस बात की जानकारी नहीं हो पाई और देर रात करीब तीन बजे उसकी भी मौत हो गई।सर्प दंश से एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक इस तरह मौत हो जाने से परिवार एवँ कोटागहना गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

     घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बारिश और गर्मी के मौसम में जमीन पर सोने से बचें और सतर्कता बरतें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!