September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
AmbikapurBussinesscrimeEducationjashpurJoblifestylepatthalganv

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को मिली बड़ी सफलता।दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार।

      दिनांक 14/6/2026। को रात्रि गश्त के दौरान थाना गांधी नगर अंतर्गत सरना मैदान में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वाहिद अंसारी निवासी,थाना लुंड्ररा बताया। उसने बताया की वह अभी पटपरिया में किराए के मकान में रहता है। उसके पास रखे काले रंग के पिठ्ठु बैग की तलाशी लेने पर उसमें कागज की सौ पुड़िया बना कर रखा था जिसमें हर पुड़िया में एक नग REXOGESIC INJECTION और एक नग AVIL INJECTION लपेट कर रखा था।उसके पास से कुल 100 नग REXOGESIC INJECTION तथा 100 नग AVIL INJECTION बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपए है।

       आरोपी वाहिद अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स अम्बिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कई दिनों बाद संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले इंजेक्शन के विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि संभागीय आबकारी उड़नदस्ता द्वारा नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं पर पिछले कई महीनों से ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के कारण सरगुजा जिले में नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगा है।बहुत से नशीले इंजेक्शन के विक्रेता अभी तक जेल में हैं और जो बाहर है या तो काम बंद कर दिये हैं या फिर चोरी छुपे काम कर रहे हैं। नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं की सतर्कता के कारण उनको पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम द्वारा नशीली दवाइयों के विक्रेताओं पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है।

     उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!