September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganv

लक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन

शंकरगढ़। बचवार स्थित लक्ष्य शिक्षण संस्थान में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाई गया।

        लक्ष्य शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा जैसे नवोदय, सैनिक, एकलव्य,प्रयास आवासीय विद्यालय की तैयारी कर रहे सभी छात्र छात्राओं ने सोमवार को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं रमेश यदु के लंबी आयु की कामना की। संस्था के संचालक सुदर्शन यादव, संतोष यादव, एवं समस्त बच्चों ने केक काट कर जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान की तरफ से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें गणित प्रतियोगिता,भाषण मंचन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं समस्त प्रतिभागियों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान की तरफ से पेन कॉपी देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने यह शपथ ली कि मंगलवार से स्कूल खुल रहे है जिसमें सभी छात्र-छात्राएं प्रत्येक दिन अपने स्कूल में उपस्थित होकर विद्या अध्ययन करेंगे और एक-एक पौधे अपने घर पर अवश्य लगाएंगे।

        संचालक सुदर्शन यादव ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जी को उनके जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा की स्कूल शिक्षा सत्र मंगलवार से संचालित हो रहे है सभी बच्चे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखते हुए प्रत्येक दिन अपने विद्यालय अवश्य पहुंचे और अपने भविष्य के साथ-साथ अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। लक्ष्य शिक्षण संस्थान से इस वर्ष नवोदय में 25 बच्चे सैनिक स्कूल में 23 बच्चे तथा भारतीय सेना में 11 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर ली अभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं प्रयास आवासीय विद्यालय के रिजल्ट घोषित होने हैं जिसमें बड़ी संख्या में छात्र सफल होंगे। इस वर्ष और बेहतर रिजल्ट के लिए लक्ष्य शिक्षण संस्थान प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं।

        संतोष यादव ने अपने उद्बोधन में शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा की आज का दिन बहुत पावन दिन है कि शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष दोनों का जन्म दिवस हम सभी एक साथ मना रहे हैं जहां पर आप सभी बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की तैयारी कर रहे हैं। आप सभी को भी ढेर सारी शुभकामनाएं यह शिक्षण संस्थान प्रतियोगी परीक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक सफलता देने में सफल रहा आप सभी का भविष्य उज्जवल हो एवं आप सभी को बधाई। इस अवसर पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव, संतोष यादव ,कैश राजा, राजन कश्यप, अहमद, दीपा रवि, जग्गू शैलेश एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!