September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यम

संघर्ष से भरे मंगरू राम के जीवन में ट्रायसाइकिल बनी सहारा, मुश्किल राह हुई आसान

बलरामपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत जिगनियां के आश्रित ग्राम सुपढाका में कलेक्टर के द्वारा आयोजित पहाड़ी कोरवा जनजाति चौपाल एक दिव्यांग हितग्राही के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई।

       सुपढाका निवासी मंगरू राम, जो 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं, जिन्हे लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा था। दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। चौपाल के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसी दौरान मंगरू राम की स्थिति उनके संज्ञान में लाई गई। जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगरू राम को ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मानमती के द्वारा ट्रायसाइकिल प्रदान किया गया। ट्रायसाइकिल मिलने से अब मंगरू राम के लिए आवागमन पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है। इससे वे अपने दैनिक कार्य अधिक आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे।

       मंगरू राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी परेशानी होती थी। ट्रायसाइकिल मिलने से उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने इस सहायता के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि जनचौपालों के माध्यम से जिला प्रशासन दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!