June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

मंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलपंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरणजिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथकलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यमसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजनजमीन बंटवारे से नाराज भाई व नाती ने किया प्राण घातक हमला,दो आरोपी गिरफ्तारनशीले पदार्थ के परिवहन के मामले में एक आरोपी गिरफ्तारचरित्र शंका पर पत्नी को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया गिरफ्तार16 जून से प्रारंभ होगी स्कूलें,1 जुलाई वाला आदेश निकला फर्जी
AmbikapurBalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

जिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

100 बिस्तर अस्पताल में रक्तदान शिविर संपन्न,स्वैच्छिक रक्तदान से बचेंगी अनमोल जिंदगियां

बलरामपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 बिस्तर अस्पताल, रामानुजगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान कुल 19 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। सभी रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
          शिविर के सफल आयोजन में 100 बिस्तर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा रक्तदाता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!