June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

मंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलपंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरणजिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथकलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यमसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजनजमीन बंटवारे से नाराज भाई व नाती ने किया प्राण घातक हमला,दो आरोपी गिरफ्तारनशीले पदार्थ के परिवहन के मामले में एक आरोपी गिरफ्तारचरित्र शंका पर पत्नी को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया गिरफ्तार16 जून से प्रारंभ होगी स्कूलें,1 जुलाई वाला आदेश निकला फर्जी
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

मंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बलरामपुर। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम 16 जून 2026 को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
मंत्री श्री नेताम प्रातः 11ः50 बजे चांदो चौक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात 12ः10 बजे ग्राम पंचायत जाबर पहुंचकर शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12ः40 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सहभागिता करेंगे।
तत्पश्चात् शाम 4ः00 बजे कृषि मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की जाऐगी। शाम 5ः45 बजे मंत्री श्री नेताम जिला अस्पताल बलरामपुर में आयोजित अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!