राजपुर। चोरी के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में प्रार्थिया रेखा देवी पति उमेश चंद्रवंशी निवासी ग्राम नवापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 19.05.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर चावल, तेल, कपड़े, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर संदेहियों से पूछताछ एवं पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान आरोपी रंजीत पाण्डेय उर्फ पाटिल पिता स्व. इन्द्रजीत पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम राजपुर मंदिर वार्ड क्रमांक 03 थाना राजपुर एवँ मंजित रामप्यारे राम उम्र 57 वर्ष निवासी रामनगर वार्ड क्रमांक 10 थाना राजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी गये सामान को बेचना एवं छिपाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का चावल, सरसों तेल, बर्तन, कपड़े एवं अन्य सामान कुल रकम लगभग 5000/- रुपये का बरामद किया गया है।
दोनों आरोपियों को धारा 331(1), 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 22.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजेश पांडेय, आरo रूपेश गुप्ता, सैनिक शैलेंद्र गुप्ता सक्रिय रहे।



