September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर आगमन पर नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत,,,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

राजपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा मंडल राजपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत बारियों मंडल से हुई, जिसके बाद राजपुर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जगह-जगह स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं, साफा पहनाकर एवं क्षेत्र की पारंपरिक शैला नृत्य कर्मा नृत्य में साथ तथा जयघोष के साथ नेताओं का अभिनंदन किया। किसानों ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मान में ट्रैक्टर रैली भी निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुन्ना लाल चौधरी एक लम्बे समय से भाजपा में सक्रिय सदस्य रहते हुए पार्टि में कई अहम जिम्मेदारी निभाई अब पार्टि ने उन्हे प्रदेश स्तर पर भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी जिम्मेदारी दी है।

        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

         जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि किसान मोर्चा गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुन रहा है और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

      स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल सतीश सिंह बबलू पाण्डे मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, महामंत्री संतोष तिवारी, बबलू यादव, आशीष सोनी सुरेश यादव सहित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!