September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

चलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौत

राजपुर/शंकरगढ़। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक सूखे आम के पेड़ की भारी टहनी अचानक चलती बाइक पर आ गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सरगांवा निवासी 40 वर्षीय युवक अपनी पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठाकर शंकरगढ़ की ओर जा रहा था। सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर गुजरते समय रास्ते में मौजूद एक सूखे आम के पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूटकर सीधे बाइक पर गिर गई।

​टहनी की चपेट में आने से युवक के सिर पर बेहद गंभीर चोट आई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से उसकी पत्नी और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

​घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!