September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त

बलरामपुर (कुसमी)। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से मवेशी तस्करी का एक मामला सामने आया है। क्रूरतापूर्वक 4 भैंसों को हांककर झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर की देर रात करीब 3 बजे प्रार्थी नानकचंद राम भगत को सूचना मिली कि कुछ लोग कुसमी-जशपुर मुख्य मार्ग से मवेशियों को डंडे से बेरहमी से पीटते हुए झारखंड की दिशा में ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रार्थी और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पीछा किया और ग्राम लवकशपुर व भवानीपुर के बीच लावा नदी के पास तस्करों को घेर लिया।

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक उर्फ अकबर (निवासी बहेरना, थाना आसता, जिला जशपुर) और राजदीप (निवासी खम्हली, थाना आसता, जिला जशपुर) के रूप में हुई है। वहीं इनका तीसरा साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने चारों भैंसों को सुरक्षित बचाकर ग्राम भवानीपुर में रखा।

​मामले की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!