September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अलग अलग जगहों में अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,,,5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त…

बलरामपुर, 11 फरवरी। जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंट व 3 ट्रैक्टर, अवैध कोयला जब्त कर कार्यवाही की गई।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजपुर देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में नायब तहसीलदार बरियों एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भदार में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित ईंट भट्ठा अनुमति एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना संचालित किया जा रहा था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए भट्ठा संचालक नीरज यादव के लगभग 70 हजार तैयार ईंटों को जब्त कर लिया। इसी प्रकार ग्राम भदार में ही अमितेष गुप्ता के पास से 1 लाख 20 हजार ईंट, तथा ग्राम पेंडारी में अमित गुप्ता के पास 2 लाख ईंट, अवैध रूप से भण्डारित कोयला व 1 ट्रैक्टर जब्त करने की कार्यवाही की गई।


       अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करूण डहरिया के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित ईंच भट्ठे पर भी कार्यवाही की गई। ग्राम पंचायत मदगुरी के ग्राम कर्राडांड में बनवारी गिरी द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठी स्थापित कर लगभग 1 लाख 20 हजार ईंट निर्मित किया गया था। जांच में ईंट भट्ठी संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए निर्मित 1 लाख 20 हजार ईंट को जब्त किया गया।


      इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में अवैध ईंट भट्ठे पर कार्यवाही की गई। ग्राम महुआडीह में राजदेव के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए लगभग 75 हजार ईंट को जब्त किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!