July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रामचंद्रपुर में छात्रावास भूमि पर कब्जा हटाने गए राजस्व अधिकारियों पर हमला करने वाले और छः आरोपी गिरफ्तार,,,अब तक कुल 21 आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर/रामचंद्रपुर। बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली गलौज कर लाठी डण्डा से हमला कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 06 और आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।दो दिन पूर्व मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11/12/2025 को रामचंद्रपुर तहसीलदार अश्वनी चंद्रा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश के परिपालन में दिनांक 09/12/2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिये तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारीयों के साथ पुलिस का बल उक्त भूमि से अवैध कब्जा धारियों को कब्जा हटाने एवं उनके निर्माण को तोड़ने के लिये कब्जाधारियों के विरुद्ध विधिवत कार्यावाही की जा रही थी। इसी दौरान उक्त आरोपीगण एवं इनके अन्य साथियों के साथ तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की एवं गाली गलौज कर लाठी डण्डा से मारपीट करने हेतु हमला कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया एवं आरोपियों द्वारा 02 घंटे तक उन्हें घेरकर रखा गया एवं रोड को जाम कर दिया गया था।

      अश्वनी चंद्रा, तहसीलदार रामचंद्रपुर के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना रामचंद्रपुर में धारा 296, 351 (3), 191 (1), 221, 132 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे, आरोपीयों द्वारा विवेचना में पुलिस को कोई सहयोग नही किया जा रहा था। रामचन्द्रपुर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। दो दिन पूर्व दिनांक 09/02/2026 को मामले में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

      प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों के संबंध में मुखबिर से ठोस सूचना प्राप्त होने पर मामले में फरार कुल 06 आरोपियों को आज दिनांक 11/02/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण की विवेचना लगातार जारी है, विवेचना दौरान आने वाले तथ्यों के अनुरूप आगे आवश्यक कार्यवाही/गिरफ्तारी की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण :-

  1. मोहम्मद बक्स पिता समीद अंसारी उम्र 43 वर्ष, ग्राम अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर,
  2. माहताब अंसारी पिता आजम अंसारी उम्र 36 वर्ष, ग्राम अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर,
  3. रिजवान अंसारी पिता सुभान अंसारी उम्र 24 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,
  4. अलीबक्स अंसारी पिता अनीस अंसारी, उम्र 35 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर
  5. इब्राहिम अंसारी पिता नेयामत अंसारी, 45 वर्ष, ग्राम रेवतीपुर, थाना रामचंद्रपुर,
  6. नूर मोहम्मद पिता जुलफन अंसारी, उम्र 25 वर्ष, ग्राम रेवतीपुर, थाना रामचंद्रपुर

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!