September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्त
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अब प्रत्येक सोमवार को होगी समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक,,,बैठक के पश्चात होगा जनदर्शन का आयोजन…

बलरामपुर 12 फरवरी। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के आयोजन में परिवर्तन किया गया है। जारी निर्देशानुसार अब संयुक्त जिला कार्यालय भवन, बलरामपुर के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक प्रत्येक मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे आयोजित की जाएगी।
   इस संबंध में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आवश्यक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
         समय-सीमा बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनदर्शन कार्यक्रम में भी सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!