September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

करमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

करमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सामरीपाठ (बलरामपुर)। थाना सामरीपाठ अंतर्गत ग्राम सेरंगदाग में करमा पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक पर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील कुमार ने 22 सितंबर को थाना सामरीपाठ में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि बीती रात गांव के ‘अखरा’ नामक स्थान पर करमा पूजा का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सुबह करीब 9:00 बजे प्रार्थी के बड़े पिता शीतल नगेसिया से गांव का ही उदय नगेसिया किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। उस समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शीतल नगेसिया को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया।इसके बाद आरोपी उदय भी अपने घर चला गया।

​कुछ देर बाद आरोपी उदय नगेसिया अपने घर से टांगी लेकर लौटा और हत्या की नीयत से शीतल नगेसिया के पुत्र गेड़वा उर्फ भोटना नगेसिया पर हमला कर दिया। टांगी के वार से भोटना की गर्दन के नीचे और पीठ पर गहरा घाव हो गया। आरोपी ने दोबारा वार करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में आरोपी के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी उदय नगेसिया (निवासी सेरंगदाग) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक आनंद मसीह तिर्की, आरक्षक अजय कुमार, संजय पटेल और ओमकार रजक की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!