September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

26 जनवरी के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ

बलरामपुर, 06 जनवरी जिला मुख्यालय बलरामपुर में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारियों के संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि इस वर्ष मुख्य समारोह में परेड, आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समारोह की सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे।
बैठक में परेड एवं रिहर्सल की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मंच एवं परिसर की साज-सज्जा, आमंत्रण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!