July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मटर तोड़कर खाने पर बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटने के मामले में आरोपी जेल दाखिल

राजपुर। खेत से मटर तोड़ कर खाने के कारण नाबालिक बच्चों को अमानवीय तरीके से रस्सी से बांध कर मारपीट करने के मामले में आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुआ निवासी कृष्ण नाथ टोप्पो, उम्र 40 वर्ष द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते दिनांक 04.01.26 को दिन में करीब 12.00 बजे आवेदक का पड़ोसी रिश्ते का भाई कपिल उरांव उम्र 26 वर्ष के खेत बाड़ी में लगे मटर को तोड़कर खा जाने से नाराज होकर आवेदक के नाबालिग पुत्र संस्कार टोप्पो उम्र 07 वर्ष को आरोपी अपने घर ले जाकर हाँथ पैर को रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर मारपीट किया है।

फाइल फोटो

      आवेदक कृष्ण नाथ टोप्पो के रिपोर्ट पर आरोपी कपिल टोप्पो के खिलाफ थाना राजपुर में धारा- 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।विवेचना दौरान आरोपी कपिल टोप्पो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि बीते दिनांक 4 जनवरी 2026 दिन रविवार को पड़ोसी कृष्ण नाथ का बेटा और चाचा महिपाल का बेटा बाड़ी में लगे फसल मटर को तोड़कर खा रहे थे तो गुस्सा में आकर कृष्ण नाथ के बेटा के एवं महिपाल के बेटा दोनों को अपने घर ले जाकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का तथा पैर से मार पीट कर दोनों नाबालिग लड़के के हाँथ पैर को रस्सी से बांधकर अपने घर आंगन में बंधक बनाये रखा था। मामले में आरोपी आरोपी कपिल उरांव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लडुआ थाना राजपुर को गिरफ्तार कर धारा- 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) 140(3) BNS के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!