November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

सशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव को लेकर कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

बलरामपुर 06 जनवरी । तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     बैठक के दौरान कलेक्टर ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के आवंटन, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र तातापानी में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जहां मकर संक्रांति पर्व तातापानी में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र के लोगों के लिए तातापानी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां कई वर्षों से निरंतर तातापानी महोत्सव आयोजित हो रहा है। महोत्सव में जिले सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचते हैं। इस वर्ष भी 14 से 16 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से संक्रांति परब का आयोजन किया जा रहा है।
     इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!