September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित धान खरीदी से किसानों में संतोष,,,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी…

जनकल्याणकारी योजनाओं से सशक्त हो रहे राजेश्वर

बलरामपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय कर रहे हैं। निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित तौल व्यवस्था एवं त्वरित भुगतान की सुविधा से किसान संतुष्ट है।
इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र बरदर में किसान श्री राजेश्वर मेहता 105 बोरी धान लेकर विक्रय के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान बेचने की पूरी प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। केंद्र में तौल, पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों को समय की बचत हो रही है।किसान श्री मेहता ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे आगामी कृषि कार्यों, जैसे बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों की खरीद में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का लाभ भी लिए है, जिससे खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध हो सका और आर्थिक दबाव कम हुआ।
         उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्री मेहता को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित आवास सुविधा मिली है। उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना का लाभ भी नियमित रूप से मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। राजेश्वर कहते हैं कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं न केवल उनकी आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!