September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

राजपुर (बलरामपुर)। क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुगम यातायात व्यवस्था और राष्ट्रीय राजमार्ग के लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बुधवार को थाना राजपुर परिसर में एक महत्वपूर्ण अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), लोक निर्माण विभाग (PWD), वन विभाग, यातायात और PMGSY के आला अधिकारी शामिल हुए।

​बैठक में मुख्य रूप से राजपुर एसडीएम, शंकरगढ़ एसडीएम एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) की उपस्थिति में सड़कों के सुधार और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

एसडीएम राजपुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों से संबंधित रुके हुए निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। काम के दौरान यातायात और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) को चिन्हित कर वहां जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, चेतावनी व सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को तीखे मोड़, आबादी वाले इलाकों और जोखिमों की पूर्व जानकारी मिल सकेगी।

सड़कों के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और अनावश्यक पेड़-पौधों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए, ताकि चालकों को सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई दें और ब्लाइंड स्पॉट के कारण होने वाले हादसों पर अंकुश लगे। सड़क किनारे यातायात बाधित करने वाले अवैध कब्जों और गतिविधियों को हटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया, जिससे आवागमन निर्बाध रूप से जारी रहे। युवाओं और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

​बैठक में यातायात विभाग से रक्षित निरीक्षक, राजपुर, कुसमी व शंकरगढ़ के थाना प्रभारी, बरियो चौकी प्रभारी सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय से इन निर्णयों को जमीन पर उतारेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!