September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदान

बलरामपुर। ‘सेवा मेरा योगदान’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन और वन विभाग ने पर्यावरण व जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की। अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने घाघवा नाला तथा सेंदुर नदी तट पर सामूहिक श्रमदान कर जल संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया।

घाघवा नाले पर 200 बोरियों से बना बंधान

श्रमदान की शुरुआत घाघवा नाले में बोरी बंधान के निर्माण के साथ हुई। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी ने स्वयं मिट्टी की बोरियां उठाकर श्रमदान में हिस्सा लिया। लगभग 150 से 200 बोरियों से तैयार किए गए इस बंधान से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे क्षेत्र में भू-जल स्तर में सुधार होगा।

नदी तट की सफाई और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण

नाले पर बंधान बनाने के बाद संयुक्त दल सेंदुर नदी तट पहुँचा, जहाँ ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत तटवर्ती क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधे रोपे और उनके बड़े होने तक नियमित देखरेख का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि ‘जल है तो कल है’। वर्षा जल को सहेजने में ऐसे छोटे बंधान बेहद असरदार सिद्ध होते हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने नजदीकी जलस्रोतों के संरक्षण का जिम्मा उठाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि सेवा का भाव समाज को जोड़ता है। जब प्रशासन और आम नागरिक एक साथ श्रमदान करते हैं, तो ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव स्पष्ट नजर आता है।

​डीएफओ आलोक वाजपेयी ने कहा कि जलस्रोतों का संरक्षण और वृक्षारोपण ही पर्यावरण की रीढ़ हैं। उन्होंने नागरिकों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर पौधरोपण व उनके संरक्षण की अपील की।

​इस अभियान ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि पर्यावरण और जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित न रहकर सामूहिक जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!