November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित धान खरीदी से किसानों में संतोष,,,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी…

जनकल्याणकारी योजनाओं से सशक्त हो रहे राजेश्वर

बलरामपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय कर रहे हैं। निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित तौल व्यवस्था एवं त्वरित भुगतान की सुविधा से किसान संतुष्ट है।
इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र बरदर में किसान श्री राजेश्वर मेहता 105 बोरी धान लेकर विक्रय के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान बेचने की पूरी प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। केंद्र में तौल, पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों को समय की बचत हो रही है।किसान श्री मेहता ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे आगामी कृषि कार्यों, जैसे बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों की खरीद में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का लाभ भी लिए है, जिससे खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध हो सका और आर्थिक दबाव कम हुआ।
         उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्री मेहता को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित आवास सुविधा मिली है। उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना का लाभ भी नियमित रूप से मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। राजेश्वर कहते हैं कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं न केवल उनकी आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!