
बलरामपुर। जिले के सभी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत स्वीकृत आजीविका डबरी कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत स्वीकृत आजीविका डबरी निर्माण कार्य का शुभारम्भ ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। कार्य शुभारम्भ कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाएँ, हितग्राही परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका डबरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस संरचना से भविष्य में सिंचाई, मत्स्य पालन एवं कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने का प्रमुख साधन सिद्ध होगी। मनरेगा के अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं स्थायी आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। ग्रामीणों एवं विशेषकर महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



