September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बलरामपुर का किया निरीक्षण,,,व्यवस्थाओं को और बेहतर करने दिए निर्देश…

बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने धान उपार्जन केंद्र बलरामपुर का निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने बलरामपुर के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत चल रही धान खरीदी प्रक्रिया का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में किसानों के पंजीयन, टोकन, धान की गुणवत्ता परीक्षण, तौलाई, डेनेज आदि की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र में किसानों से भी चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था एवं सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक, तौल कर्मी, हमाल दल तथा उपार्जन केंद्र के अन्य कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य करने और धान की गुणवत्ता परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी एवं भंडारण से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी रखने पर जोर दिया।
       गौरतलब है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी किसान को कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!