November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बलरामपुर का किया निरीक्षण,,,व्यवस्थाओं को और बेहतर करने दिए निर्देश…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने धान उपार्जन केंद्र बलरामपुर का निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने बलरामपुर के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत चल रही धान खरीदी प्रक्रिया का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में किसानों के पंजीयन, टोकन, धान की गुणवत्ता परीक्षण, तौलाई, डेनेज आदि की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र में किसानों से भी चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था एवं सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक, तौल कर्मी, हमाल दल तथा उपार्जन केंद्र के अन्य कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य करने और धान की गुणवत्ता परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी एवं भंडारण से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी रखने पर जोर दिया।
       गौरतलब है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी किसान को कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!