July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसान लगा रहे तहसील का चक्कर,,,एग्रोस्टेक पोर्टल की विसंगतियों से रकबा सुधार में हो रही देरी…

राजपुर। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राजपुर तहसील क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एग्रोस्टेक पोर्टल में लगातार हो रही तकनीकी त्रुटियों के कारण उपार्जन केंद्रों में धान बेचने से पहले रकबा एवं फसल सुधार कराना आवश्यक हो गया है। इसी के चलते किसान रोज़ाना तहसील कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं।

      किसानों ने बताया कि पोर्टल में पंजीयन कराने के बावजूद कई खसरा नंबरों में धान की जगह गन्ना दर्ज दिख रहा है, वहीं कई किसानों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है। इस वजह से उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री करना संभव नहीं हो पा रहा।

      किसानों का आरोप है कि फसल गिरदावरी राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा पहले ही करा दी गई थी, फिर भी पोर्टल पर गलत जानकारी अपडेट हो रही है। इससे उनकी फसल बिक्री में परेशानी हो रही है और जिससे उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पाएगा वहीं तकनीकी खामियों के कारण रोज़ सैकड़ों किसान सत्यापन और सुधार प्रक्रिया के लिए तहसील कार्यालय पहुँच रहे हैं। लंबी कतारों और धीमी कार्यशैली से वे काफी हताश दिखाई दे रहे हैं।

        किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि एगीस्टेक पोर्टल में हो रही विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए और ग्राम स्तर पर सहायता शिविर लगाकर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

     इस संबंध में एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान ने कहा कि “किसानों के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है। जल्द ही सुधार प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।”

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!