November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

दो दिवसीय शिविर में 248 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन, 97 को मिलेंगे सहायक उपकरण

बलरामपुर। दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और शासकीय सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में आयोजित दो दिवसीय आंकलन सह चिन्हांकन शिविर में सभी छह विकासखण्डों के कुल 248 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 97 बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया, 75 बच्चे नए यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए तथा 76 बच्चों को विशेषज्ञ परीक्षण हेतु मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर किया गया।


राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र निरापूरे व जिला मिशन समन्वयक चन्द्रभूषण प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में ये शिविर आयोजित किए गए। 15 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीपाडीह (शंकरगढ़) में शंकरगढ़, कुसमी एवं राजपुर विकासखण्ड के 138 बच्चों का पंजीयन हुआ, जिनमें 33 को सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकित किया गया, 50 यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए और 55 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं आज जिला ग्रंथालय बलरामपुर में बलरामपुर, रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर विकासखण्ड के 110 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें 64 को सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकित किया गया, 25 यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए तथा 21 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


शिविर में जिला ग्रंथपाल राजकुमार शर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजू कनौजिया, बीआरसी सुरेश सिंह, बीआरपी अमरदेव यादव सहित विभिन्न विकासखण्डों से आए बीआरपी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!