November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण,निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया विशेष जोर

बलरामपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने जनपद पंचायत बलरामपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, शैक्षणिक संस्थानों और आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व तकनीकी अमले को निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत ओबरी, जवाहरनगर, सुर्रा और जरहाडीह सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। ग्राम पंचायत ओबरी में उन्होंने पुलिया निर्माण, शिव मंदिर के समीप तटबंध निर्माण तथा शेड निर्माण कार्यों की प्रगति और तकनीकी मापदंडों का परीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता मानकों में निरंतर सुधार लाया जाए।

​स्वावलंबन की मिसाल बनीं समूह की महिलाएं

ग्राम पंचायत जवाहरनगर में सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। यहाँ शीतल महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित किराना, कपड़ा, श्रृंगार स्टोर और मछली पालन की गतिविधियों की उन्होंने सराहना की। समूह की सदस्य श्रीमती उमा रानी गोलदार ने बताया कि वे इन व्यवसायों से हर महीने लगभग 15,000 रुपये कमाकर परिवार का संबल बन रही हैं और कारोबार के विस्तार के लिए 5 लाख रुपये का ऋण भी लिया है। इसके साथ ही सीईओ ने जवाहरनगर के नवीन आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक व माध्यमिक शाला की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

​डबरी निर्माण में श्रमिकों की शत-प्रतिशत डिजिटल हाजिरी के निर्देश

ग्राम पंचायत जरहाडीह में रोजगार गारंटी योजना के तहत हितग्राही अनिल के निर्माणाधीन डबरी कार्य का निरीक्षण किया गया, जहाँ 44 मजदूर कार्यरत मिले। डॉ. चतुर्वेदी ने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को कार्य में गति लाने, अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने और एनएमएमएस (NMMS) ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।

​दौरे के अंत में सीईओ ने मैदानी अमले को स्पष्ट हिदायत दी कि शासकीय भवनों एवं संस्थानों में जनसुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं और ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एनआरएलएम की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!