September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर पत्रकार कल्याण संघ का नई कार्यकारिणी का गठन,,, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प…

बलरामपुर। पत्रकारों के हित में कार्यरत बलरामपुर पत्रकार कल्याण संघ ने अपनी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में संपन्न हुआ, जहां जिले भर के पत्रकार एकत्रित हुए और संघ के भविष्य की दिशा तय करने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ चुनाव :- संघ की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष और लोकतांत्रिक रही। सभी सदस्यों ने मतदान के माध्यम से अपनी सहमति जताई और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव प्रभारी नरेंद्र मिश्रा एवं सह प्रभारी नंदु प्रसाद कुशवाहा की की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की प्रक्रिया संपन्न की गई।

इस चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई : –बलरामपुर जिले के नई कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष सुदीप उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष अरुण सोनी, घनश्याम सोनी जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष पूरन देवांगन। इसके अलावा, संगठन के मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडल का भी चयन किया गया जिसमे संरक्षक राकेश भारती, देवेश दुबे, शैलेन्द्र द्विवेदी, सुनील ठाकुर।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का संकल्प :- चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदीप उपाध्याय ने कहा हमारी प्राथमिकता पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को मजबूत बनाना है। आने वाले वर्षों में संघ पत्रकारों के कल्याण के लिए नई योजनाओं को लागू करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

संघ का विस्तार और नए सदस्यों का स्वागत :- संघ में 12 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन की ताकत और अधिक बढ़ी। संघ का अगला लक्ष्य जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करना है, ताकि दूरदराज के पत्रकारों को भी समर्थन और सहयोग मिल सके।

           इस सफल निर्वाचन प्रक्रिया और नई कार्यकारिणी के गठन से संघ में उत्साह का माहौल था। सभी पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हुए। यह संघ पत्रकारों के हित में सतत कार्य करता रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।इस दौरान सत्यप्रकाश जायसवाल अमित सिंह देवबली सिंह रोबिट गुप्ता अब्दुल्ला खान कुलेश्वर कुशवाहा संजय सोनी कृष्णनाथ टोप्पो मुकेश सिंह रामजीवन यादव संदीप कश्यप सुनील ठाकुर संजीव सिंह राकेश भारती आनंद मिश्रा अली खान अजय मौर्य मोहम्मद जसीम मोहम्मद यूसुफ फिरदोस आलम मोहम्मद खालिद मोहम्मद इरसाद आलम सदाब अंसारी समसुद्दीन अंसारी सुहैल आलम सहित पत्रकार कल्याण संघ के जिले भर के पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!