September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रेमनगर में सेना व अर्धसैनिक बलों की तैयारी के लिए 40 दिवसीय निःशुल्क ट्रेनिंग कैंप 1 दिसंबर से

सूरजपुर/प्रेमनगर। सेना और अर्धसैनिक बलों में करियर बनाने का सपना देख रहे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेमनगर (सूरजपुर) में 40 दिवसीय विशेष डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होने जा रहा है। ‘छत्तीसगढ़ डिफेंस एकेडमी’ द्वारा जारी प्रचार सामग्री के अनुसार, यह प्रशिक्षण 1 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा।

150 में से 110 सीटें भरने का दावा

आयोजकों के अनुसार इस कैंप में कुल 150 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से 110 सीटें भर चुकी हैं और केवल 40 सीटें शेष हैं। सीमित सीटों के चलते प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूरे 40 दिनों का कोर्स पूरा करना अनिवार्य रखा गया है।

इन प्रमुख भर्तियों की कराई जाएगी तैयारी

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शारीरिक दक्षता (फिजिकल ट्रेनिंग) और लिखित परीक्षा दोनों की तैयारी कराई जाएगी। इसके तहत प्रमुख रूप से:

  • डिफेंस सर्विसेज: NDA, CDS, Navy, Air Force, AFCAT, Army GD/Technical/Clerk
  • पैरामिलिट्री व पुलिस: SSC GD, ITBP, CRPF, BSF, CISF, Assam Rifles, Coast Guard एवं CG Police

आवास निःशुल्क, भोजन का देना होगा शुल्क

प्रचार सामग्री के मुताबिक प्रशिक्षण, आवास, पेयजल, खेल मैदान, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। हालांकि, भोजन (मेस) के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश से पूर्व भोजन शुल्क व अन्य नियमों की स्पष्ट जानकारी ले लें।

पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

17 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक युवक-युवतियां इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन: गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ अभ्यर्थी अपने व्हाट्सएप से मोबाइल नंबर 8817925653 पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता लिखकर भेज सकते हैं।

आगामी अग्निवीर भर्ती के लिहाज से अहम

जनवरी 2027 में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को देखते हुए दिसंबर-जनवरी का यह प्रशिक्षण अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आयोजकों का दावा है कि इससे पूर्व 2023 से सोनहत (कोरिया) में यह प्रशिक्षण संचालित हो रहा था, जिसे इस बार स्थान परिवर्तन कर प्रेमनगर में आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!