November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
चिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

युवा पत्रकार मनीष सिंह आए डेंगू के चपेट में,,,जिंदल अस्पताल में चल रहा उपचार…

मोहन लहरे/रायगढ़। जिले डेंगू के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। इस साल अब तक शहर में लगभग 324 मरीज सामने आ चुके हैं। हालाकि इनमे से अधिकतर मरीज ठीक होकर वापस घर आ चुके हैं लेकिन लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले चिंताजनक हैं। युवा पत्रकार मनीष सिंह खबर उजागर के संपादक भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं तथा उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कर अपचार जारी है।

रविवार को सुबह तेज फीवर के चलते उनको जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 घंटे तक डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। युवा पत्रकार मनीष सिंह की तबीयत अब ठीक है। उन्हें जब अस्पताल लाया गया था, तब उनको 101 डिग्री बुखार था। यहां पर सारे टेस्ट के बाद उनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई साथ ही साथ टाइफाइड की समस्या बताई जा रही है।

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम की ओर से फॉगिंग और कीटनाशकों के छिड़काव में अमला लगा हुआ है। डेंगू के कर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग निगम और प्रशासनिक तंत्र भी सक्रिय हो गए है। जिला मलेरिया कार्यालय की ओर से भी सर्वे टीम को लगाया गया है। यह टीमें डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा के सर्वे में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!