July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइलशिक्षा

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना की शुरुआत की,,,नीट व जेईई जैसे विषयों की अब राजपुर जैसे जगहों में ऑनलाइन होगी पढ़ाई…

राजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का शुभारंभ दिनांक 03.10:2023 को प्रातः 11:00 बजे किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री माननीय रविन्द्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट के द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी।

    स्वामी आत्मानंद कोचिंग एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर से ऑनलाईन कक्षाएं संचालित की जाएगी। विकास खण्ड राजपुर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (महुआपारा) राजपुर में ऑनलाईन कक्षाएं सायं 03 बजे से 8.30 बजे तक संचालित होगी। इस योजना में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत गणित + विज्ञान एवं कक्षा 10 वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग दी जायेगी। विकास खण्ड राजपुर में 53 विद्यार्थियों स्वामी आत्मानंद कोचिंग के लिये पंजीकृत हुये हैं। विकास खण्ड राजपुर में नीट’ के लिए 50 बच्चे तथा जेईई के लिये 03 बच्चों ने अभी तक पंजीयन कराया है। विद्यार्थियों का नियमित ऑकलन एवं अवलोकन किया जायेगा। योजना के संबंध में पालकों का फीडबैक भी लिया जायेगा। प्रत्येक कोचिंग में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिये नोडल शिक्षक तथा एक मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

     स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ के अवसर पर बच्चों एवं पालकों के द्वारा अत्यंत हर्ष व्यक्त किया गया। बच्चों द्वारा कहा गया कि वे इस योजना के माध्यम से नियमित उपस्थित होकर इंजीनियर एवं डॉक्टर बनेगे। विकास खण्ड शुभारंभ कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार, विनोद पटेल प्रभारी अधिकारी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जतरू राम नागदेव, नोडल आई.डी. खलखो (प्राचार्य) बी. आर. सी. अनूप सिंह एवं विषय शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!