राजपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संजय सिंह के पूज्य पिता श्री राम प्रीत सिंह जी का दुखद निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार रायपुर के बालाजी निजी अस्पताल में जारी था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व रामप्रीत सिंह लगभग 86 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र एवं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्री रामप्रीत सिंह का इलाज पिछले कुछ दिनों से रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में चल रहा था जहाँ बुधवार को दोपहर 12 बजे करीब उन्होंने अंतिम सांसे ली। दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे राजपुर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
श्री राम प्रीत सिंह जी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में संबल व शक्ति प्रदान करें।



