September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर प्रशासन का अलर्ट मोड,नगर भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने शासकीय भूमि कराई कब्जा मुक्त

बलरामपुर। जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में राजस्व एवं प्रशासनिक अमला सक्रीयता और सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) रामानुजगंज श्री आनन्द राम नेताम के द्वारा नगर भ्रमण के दौरान शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

        नगर भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री नेताम ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-04 स्थित जेल रोड पर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के समीप शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण पर राजस्व अमले को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
             अनुविभागीय अधिकारी श्री नेताम ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि एवं शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर होने वाले हर छोटे-बड़े अतिक्रमण को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से छोटे से छोटे अतिक्रमण की भी नियमित निगरानी की जा रही है तथा ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया जा रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा नगर की सुव्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!