September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध धान संग्रहण व बेचने संबंधी कई कूटरचित दस्तावेज पाए जाने पर दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/सनावल। राजस्व तथा पुलिस बल के द्वारा अवैध धान परिवहन करने वाले एक पीकप वाहन को दौड़ाकर पकड़ा है।जाँच के दौरान आरोपी के घर से कई मामले सामने आने पर आरोपियों को गिरफ्तार के जेल भेज दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26.12.2025 को शाम लगभग 08:00 बजे राजस्व तथा पुलिस बल के द्वारा अवैध धान परिवहन करने वाले एक पीकप वाहन को दौड़ाकर पकड़ा गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर बताया कि वह कुलूंडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता पिता कृष्णकान्त प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष के घर में अवैध धान को अनलोड़ खाली करना बताने पर उसके बताए अनुसार श्याम सुंदर गुप्ता के घर में दबिश देने पर उसके घर से अवैध धान संग्रहण करने अवैध धान बेचने संबंधी कई अवैध व कूटरचित दस्तावेज पाया गया।जाँच के दौरान आरोपी के घर से कटा हुआ चेक, लेखा जोखा पर्ची, राशि जमा पर्ची, भरा हुआ विड्रॉल फार्म, जिला सहकारी बैंक से इंडियन बैंक सुपाचुवा (उ0प्र0) का आरटीजीएस फार्म, तौल पर्ची, करीब 400 बोरी अवैध धान, चेक बुक 62 नग, किसान किताब भाग एक 46 नग, भाग- दो 59 नग, वन अधिकार पुस्तिका 02 नग, केसीसी पास बुक 19 नग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का पास बुक 161 नग, बड़ा डायरी 13 नग, पॉकेट डायरी 08 नग, कटा हुआ चेक 22 नग, डेली अटेडेन्स् (बिना भरे हुये) जिला सहकारी बैंक का रजिस्टर 02 नग, विड्रॉल फार्म भरा हुआ 261 नग, सामान्य हिसाब किताब एवं बिल पर्ची 550 नग, विड्रॉल फार्म कोरा (बिना भरे हुये) 01 बण्डल बैक का जमा पर्ची एवं टोकन पर्ची 150 नग, धान खरीदी केन्द्र का तौल पर्ची 100 नग एवं तलाशी के दौरान नगद राशि 1,67100/- रूपये एवं अन्य दस्तावेज बरामद हुआ है।

     आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता पिता कृष्णकांत प्रसाद गुप्ता व शिवम कुमार गुप्ता के द्वारा किसानो के साथ छल कपट कर अवैध धान का विक्रय कर शासकीय एवं किसानो की राशि का दुरूपयोग किया जाना पाए जाने पर थाना सनावल में धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में दौरान यह पाया गया कि आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा किसानों के खाता में कही दूसरे जगह का धान लाकर खरीदी केन्द्र में बिकी करता था एवं समय से पहले ही निकासी पर्ची में किसानों का अंगुठा निशान लेकर पैसा आहरण करता था इस तरह आरोपियो के द्वारा मिली भगत व छल कपट कर धोखाधड़ी करता था एवं दूसरे राज्य के धान लाकर छ०ग० मंडी में खापाता था तथा शासन को आर्थिक छती पहुँचाता था। आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता व शिवम कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपना जुर्म स्वीकार करते हुए श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा बताया कि उ०प्र० से धान कम कीमत पर लाकर छ0ग० धान खरीदी केन्द्रो में अलग अलग किसान के खातो से धान बेचता था एवं शिवम कुमार गुप्ता के द्वारा अपने भाई का समय समय पर सहयोग करता था जिसे दोनों आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से दोनों आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!