September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरगुजा संभाग उपायुक्त ने कुशफर एवं डुमरपान में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

बलरामपुर सरगुजा संभाग उपायुक्त श्री आर. के खूंटे द्वारा विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कुशफर एवं डुमरपान में निर्मित अमृत सरोवर तालाबों का जायजा लिया तथा कार्यों की गुणवत्ता, जलधारण क्षमता एवं रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया।
संभाग आयुक्त श्री खूंटे ने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण, समय-समय पर साफ-सफाई, जल संरक्षण एवं दीर्घकालीन उपयोग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाना है, जिसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, तथा स्थानीय सहभागिता के माध्यम से इन जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर पी ओ, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!