September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्व. पुरुषोत्तम तिवारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

राजपुर। क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेसी नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व धूप-दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात भक्तिमय वातावरण में रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

​इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्व. पुरुषोत्तम तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। सहज, सरल और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी स्व. तिवारी ने सदैव समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर बालक आश्रम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में बच्चों, मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने स्व. तिवारी के सेवा और समर्पण के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

​श्रद्धांजलि सभा में नारद तिवारी, राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, सुनील सिंह, राजकुमार सोनी, जितेंद्र गुप्ता, लाल साय मिंज, सतेंद्र पाण्डेय, केशधर दुबे, खोरेन खलखो, सुरेश सोनी, संतोष सिंह, पूरन जायसवाल, अनिल तिवारी, महेंद्र तिवारी, मनोज अग्रवाल, विकास अम्बष्ठ, प्रमोद ठाकुर, नीरज तिवारी, आलोक सिंह, निश्चल तिवारी, आदि तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!