September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

लक्ष्य शिक्षण संस्थान के छात्रों ने लहराया परचम,प्रयास आवासीय परीक्षा में 85 बच्चे सफल,प्रदेश की टॉप-3 रैंक पर जमाया कब्जा

​राजपुर/शंकरगढ़। दुरांचल क्षेत्र शंकरगढ़ स्थित ‘लक्ष्य शिक्षण संस्थान’ के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपनी सफलता की परंपरा को बरकरार रखते हुए इतिहास रचा है। प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की प्रथम चयन सूची में संस्थान के कुल 85 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सबसे खास बात यह रही कि पूरे प्रदेश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर इसी संस्थान के बच्चों का कब्जा रहा।​इस अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में एक भव्य मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान, नायब तहसीलदार गजराज सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डीडी भगत एवं पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद भगत उपस्थित रहे।

​विकासखंडशिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा,शंकरगढ़ जैसे दुरांचल क्षेत्र में लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहे हैं। यहां के बच्चे नवोदय, सैनिक स्कूल, एकलव्य और सेना भर्ती जैसी हर प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

​नायब तहसीलदार गजराज सिंह ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति करार देते हुए कहा कि बड़े शहरों के बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों में भी इतनी बड़ी संख्या में सफलता देखने को नहीं मिलती। 85 बच्चों का चयन शिक्षक की बेहतर कार्ययोजना, कठिन परिश्रम और बच्चों के समर्पण का परिणाम है।

पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद भगत ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया,मैंने अपने सेवानिवृत्त जीवन तक कई जगह देखा, लेकिन कोटा या बड़े शहरों में जो माहौल नहीं मिलता, वह सुदर्शन यादव ने यहां तैयार किया है। मेरे स्वयं के दो बच्चों ने यहां से तैयारी की एक का नवोदय और दूसरे का प्रयास विद्यालय में चयन हुआ है।

​संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने बताया कि इस वर्ष प्रयास आवासीय विद्यालय 85 छात्र,​ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 105 छात्र,​जवाहर नवोदय विद्यालय में 25 छात्र,​सैनिकस्कूलमें23 छात्र,​उत्कर्षजवाहर नवोदय जिले की 5 में से 3 सीटों पर छात्र चयनित हुए हैं इसके अलावे,​अग्निवीरसेना भर्ती हाल ही में 11 युवाओं का चयन हुआ है। ​उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक 1500 से अधिक बच्चे इस संस्थान से मार्गदर्शन प्राप्त कर देश के उत्कृष्ट विद्यालयों और सेवाओं में अपनी जगह बना चुके हैं।

इस अवसर पर सरिता यादव, मंगेश्वर यादव, अजमेरु, ओमप्रकाश यादव, जगवंशी यादव,अरुण सोनी, पूरन देवांगन, नंदलाल पटेल, कमलेश यादव, ताराचंद, गिरधारी सर, अनिल कश्यप, सुखराम, सुशील, धनेश, जीतलाल, कालेश्वर यादव सहित भारी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!