
बलरामपुर/वाड्रफनगर। तहसील कार्यालय वाइफनगर में हाथापाई कर हुड़दंग मचाने वाले कुल 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीँ इस मामले में शेष आरोपियों की पता-तलाश जारी।
दिनाँक 19/05/26 को प्रकरण क्रमांक -20260 2271100071 के पक्षकार आवेदक इलियासुद्वीन पिता जलालुद्वीन के विरूद्ध अनावेदकगण रसीद पिता इलियास, अफजल तिप इलियास, इलियास पिता इस्ताज के प्रकरण की सुनवाई हो रही थी इसी दरम्यान अनावेदक पक्ष के पक्षकार एवं उनके साथ साक्ष्य हेतु उपस्थित गवाहों द्वारा दूसरे पक्ष के अधिवक्ता श्री सिद्धकी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वाद विवाद एवं मारपीट करने लगे।तत्पश्चात् कोर्ट रूम से बाहर तहसील एवं सिविल कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों द्वारा आपस में मारपीट की गई। दोनों पक्षों के उक्त कृत्य से क्षेत्र में अशांति उत्पन्न हुई साथ ही न्यायालय की गरिमा को क्षति पहुंची है दोनों पक्षों के उक्त कृत्य से न्यायालय के अन्य प्रकरण जिसमें साक्ष्य आदि होना था नहीं हो पाया इस प्रकार दोनों पक्षों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न की गई है।
तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाय की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में धारा 296, 351(3), 115(2),224,190,191 (2), 121,132,194 (2) बीएनएस कायम कर वाड्रफनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रात्रि में आरोपियों की पता-तलाश कर आरोपीगण 1. अफजल पिता इलियास 2. इलियास पिता इस्ताज 3. इलियासुद्वीन पिता जलालुद्वीन 4. अमरनाथ गहरवरिया पिता गंगाराम 5. इन्द्रास आ० स्व. इस्ताज 6. उदयनाथ गहरवरिया पिता त्रिवेणी, 7. रामसकल वर्मा पिता जवाहिर 8. चन्द्रवली गहरवरिया पिता स्व. सोबरन राम 9. दिनेश पटेल पिता रामविचार पटेल 10. मनधारी खैरा पिता हरवंशू राम खैरा सभी निवासी ग्राम परसडीहा तहसील वाड्रफनगर जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर दिनांक 20/05/2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने इस प्रकार के अराजक तत्वों को चेतावनी दी गई है कि, इस प्रकार के आपराधिक कृत्य एवं अन्य अवैध गतिविधियां में संलिप्त रहना पाए जाने पर संबंधित आरोपीगण के विरूद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी, बलरामपुर पुलिस द्वारा इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।



