November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
lifestylepoliticstechnologyक्राइमगैजेट्स

अवैध खाद भंडारण पर राजस्व एवँ कृषि विभाग की सयुंक्त कार्यवाही,,,300 बोरी डीएपी खाद जप्त…

राजपुर। खरीफ फसल के सीजन नजदीक है ऐसे में क्षेत्र में खाद की काला बाजारी चरम पर होती है।शासन प्रशासन कालाबाजारी रोकने समय समय पर अवैध रूप से भंडारित स्थलों का निरीक्षण कर कार्यवाही करती है।ऐसे ही एक मामले में राजपुर एसडीएम एवँ नायब तहसीलदार सहित कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना पर नरसिंहपुर क्षेत्र में दबिश देते हुए अवैध रूप से भंडारित डीएपी खाद को जप्त किया है।

         ग्राम नरसिंहपुर में अवैध खाद भंडारण की सूचना पर एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम नरसिंहपुर में अवैध भंडारित स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां नरसिंहपुर निवासी बसंत जायसवाल , छत्रपाल और कमलावती जायसवाल के मकान में सौ सौ बोरी डीएपी खाद (कुल 300 बोरी)पाया गया। दस्तावेज मांगने पर संबंधित व्यक्तियों के द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। सभी के द्वारा उक्त खाद संदीप जायसवाल खाद विक्रेता ग्राम खुखरी का होना बताया गया। तत्पश्चात संदीप जायसवाल खुखरी से संपर्क ग्राम नरसिंहपुर बुलाया गया। यहां आकर संदीप जायसवाल के द्वारा उक्त खाद अपना होना स्वीकार किया गया परंतु उनके द्वारा भी उक्त खाद के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।तत्पश्चात समस्त खाद की बिक्री प्रतिबंधित कर जप्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार राजपुर नरेंद्र कंवर, एसएडीओ राजपुर आशीष सिन्हा व राजस्व तथा कृषि विभाग की टीम उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!