
राजपुर। नगर के माँ महामाया मंदिर परिसर में श्रीराम सेवा समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर नगर में श्रीराम जानकी शोभायात्रा पर चर्चा करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

प्रतिवर्ष की भांति इन वर्ष भी नगर में रामनवमी के अवसर पर नगर में रामजानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए श्रीराम सेवा समिति की बैठक माँ महामाया मंदिर परिसर में आहूत की गई।बैठक में शोभायात्रा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में श्रीराम सेवा समिति के कार्यकारिणी के गठन हेतु विस्तार हेतु भी व्यापक चर्चा की गई जिसके बाद सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक छः के पार्षद विश्वास गुप्ता को अध्यक्ष एवँ नीरज शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल मनोज गुप्ता सुरेश सोनी अनिल गुप्ता नरेश अग्रवाल उमेश सिंह विद्यानंद दुबे राजेश यादव राजा सिंह राहुल गुप्ता सावंत त्रिपाठी राकेश जायसवाल पंकज ठाकुर आदित्य विभु जायसवाल निशांत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



