November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संकट की घड़ी में हाथ बढ़ाने वाले आशीर्वाद बने राहवीर,कलेक्टर एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

राहवीर योजना अंतर्गत सड़क हादसे में घायलों को मदद पर मिलेगा प्रोत्साहन

बलरामपुर। शासन की मंशानुरूप जरूरतमंदों की सहायता पर प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले आशीर्वाद गुप्ता को राहवीर योजना के तहत प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में आशीर्वाद गुप्ता को उनके मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार की राशि की डेमो चेक प्रदान गई। आशिर्वाद ने 25 मार्च 2026 को चौकी गणेशमोड क्षेत्र अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए तत्काल पहल की तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। और समय पर मिली छोटी-सी मदद भी किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य नागरिकों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं।


पुलिस अधीक्षक वैभव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में बिना किसी स्वार्थ के घायल की मदद कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति वास्तव में राह-वीर है। ऐसे समय में आशीर्वाद गुप्ता ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जो सराहनीय है।


दुर्घटना में घायल को देखकर न बनें मूकदर्शक, मदद के लिए बढ़ाएं हाथ :-


सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर मूकदर्शक न बनें, बल्कि तत्काल सहायता के लिए आगे आएं। आपकी कुछ मिनटों की तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है और आपको भी एक राह-वीर बनने का अवसर दे सकती है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करें तथा 112 हेल्पलाइन के माध्यम से आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाकर पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करें।


उल्लेखनीय है कि केंद्र शासन की राह-वीर योजना का उद्देश्य ऐसे ही संवेदनशील नागरिकों को प्रोत्साहित करना और सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आमजन को प्रेरित करना है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में मदद कर अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र व्यक्ति को 25,000 रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, आर.एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!