September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

करी जंगल में जुआ कांड में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। चौकी बलंगी थाना रघुनाथनगर पुलिस ने ग्राम करी के जंगल में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

       ​मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करी के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से “कटपत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी थी, जहाँ से 2 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया था कि पुलिस को आता देख उनके अन्य साथी भाग निकले थे। पुलिस इस मामले में पूर्व में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।

​मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पतासाजी के लिए चौकी प्रभारी बलंगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी राजेश कुमारगुर्जर पिता जगमोहन गुर्जर, उम्र 36 वर्ष, निवासी आसनडीह, थाना रघुनाथनगर को धर दबोचा।​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना के दिन अपने साथियों के साथ जुआ खेलने और पुलिस को देखकर भाग जाने की बात स्वीकार कर ली है।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई करते हुए  गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!