ग्राम पंचायत आरा में चल रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली निरस्त,,,अब ग्राम पंचायत ककना करेगी संचालित…

राजपुर। ग्राम पंचायत आरा में चल रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी को लेकर वार्ड क्रमांक 11 ग्राम पंचायत आरा निवासी अजीमुद्दीन अंसारी ने न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजपुर, जिला बलरामपुर को शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद इस मामले में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजपुर द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत आरा में चल रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत ककना को पालन हेतु आदेशित किया है।
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजपुर, जिला बलरामपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक/65 /खाद्य/स्टेनो/अ.वि.अ/2024 :: न्यायालय कलेक्टर बलरामपुर-रा०गंज का पत्र क्र./395/वाचक/कले. /2024 बलरामपुर, दिनांक 18.01.2024 के तहत् आवेदक / अपीलार्थी अजीमुद्दीन अंसारी आ० इमामुद्दीन अंसारी, पंच वार्ड क्र.11 ग्राम पंचायत आरा जनपद पंचायत राजपुर एवं 01 अन्य के द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) राजपुर द्वारा पारित आदेश क्रमांक 453/खाद्य/स्टेनो / अविअ/2021 राजपुर, दिनांक 29.04.2022 से क्षुब्ध होकर यह अपील छ०ग० सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के नियम 18(1) के अंतर्गत प्रस्तुत करते हुए स्थगन की मांग की गई।

उक्त संबंध में न्यायालय कलेक्टर बलरामपुर-रा०गंज का पत्र क्र. /395/वाचक/कले./ 2024 बलरामपुर, दिनांक 18.01.2024 न्यायालय कलेक्टर बलरामपुर-रा०गंज का पत्र क्र./395/वाचक/कले. /2024 बलरामपुर, दिनांक 18.01.2024 के परिपालन में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) राजपुर द्वारा पारित आदेश क्रमांक 453/ खाद्य/स्टेनो / अविअ/2021 राजपुर, दिनांक 29.04.2022 का क्रियान्वयन स्थगित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



