September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

बलरामपुर। शासन की प्राथमिकता वाले एग्रीस्टैक पंजीयन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने में घोर लापरवाही बरतने पर बलरामपुर कलेक्टर ने चलगली क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

   बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने मंगलवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा कृषि व्यवस्थाओं को परखने मैदानी स्तर पर आकस्मिक निरीक्षण पर निकले थे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम चलगली एवं इंजानी स्थित लोक सेवा केंद्रों में एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति एवं प्रक्रिया की जानकारी ली।

         निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए तहसीलदार से निर्धारित लक्ष्य के पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा लापरवाही के लिए संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।जिसके बाद देर शाम को चलगली क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!