
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में “यादव प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का अत्यंत भव्य, गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
समारोह का उद्देश्य यादव समाज की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान करना, शिक्षा एवं संस्कार को बढ़ावा देना, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज जनों को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश ताराचंद यदु एवँ अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बिसराराम यादव ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती प्रीति यादव द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। तत्पश्चात सुश्री माधुरी यदु, डॉ. ममता यादव, श्रीमती वेदकुमारी यादव एवं श्रीमती जया यादव के नेतृत्व में समस्त अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं सामूहिक आरती कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बलरामपुर जिले से अतिथि शिक्षक, सुदर्शन यादव को शिक्षा के क्षेत्र, व युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में भारतीय सेना, (थल सेना, वायु सेना, और जल सेना) में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर 50 से अधिक बच्चों को थल सेना, वायु सेना, जल सेना, में चयन उपरांत एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा नवोदय, सैनिक ,एकलव्य, प्रयास तथा उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में लगातार शानदार सफलता दिलाने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ समाजसेवी विसरा राम यादव के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय यादव समाज के गौरव अलंकरण से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित :-
कार्यक्रम के दौरान 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90%से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं के कुमारी आशा यादव 97.40% कुमारी वैष्णवी यादव 93.40% अशुतोष यादव 93.20% लक्ष्मी नारायण यादव 93.00% कुमारी हिमांशी यादव 93.00% कुमारी चंदा यादव 93.00% सृजन यादव 91.80% कुमारी स्वाति यादव 91.00% कुमारी पूजा यादव 90.80% प्रिऐश यादव 90.20% तथा कक्षा 10वीं के कुमारी हिमांसी सिंह यादव (98.80%), कुमारी कल्पना यादव (98.67%), विशाल यादव (98.33%), कुमारी शोहाना यादव (95.83%), कुमारी भाविका यादव (95.50%), को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन प्रतिभागी हुए सम्मानित :-
प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह में वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में चयन उपरांत उप पुलिस अधीक्षक बने पंकज यादव, वर्ष 2026 में एमबीबीएस पूर्ण कर चिकित्सक बने डॉ. जागृति यादव, पीजी में चयनित डॉ. क्षितिज नीरज, एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट एवं पीजी अध्ययनरत डॉ. स्वास्तिक बर्गाहा, एमबीबीएस पूर्ण करने वाले डॉ. आरुशी यादव, मयंक यादव एवं पार्थ यादव को सम्मानित किया गया।
वहीँ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में कुमारी आस्था यादव (राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी), प्रतीक यादव (रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी), कुमारी प्रीति यादव (राष्ट्रीय एथलेटिक्स), कुमारी तोषील यादव (राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी), छबीलाल यादव (राष्ट्रीय स्तर तैराक), रोहित कुमार यादव (शतरंज चैंपियन), कुमारी संस्कृति यादव (राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी) तथा कुमारी समृद्धि यादव (राष्ट्रीय स्तर भरतनाट्यम कलाकार) को सम्मानित किया गया।सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुश्री यशोदा यादव (नशा मुक्ति अभियान), कुमारी मिताली यादव, शौरभ कुमार यादव, सुश्री प्रीति जितेंद्र यादव, इंजीनियर अर्चना यादव, डॉ. सुनील यादव (राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार) तथा शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 39 वर्षों की सेवाओं एवं सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के लिए समर्पित डॉ. आई.पी. यादव को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

बांसगीत बना समारोह का विशेष आकर्षण :-
समारोह का विशेष आकर्षण यादव समाज की विलुप्तप्राय लोक परंपरा “बांसगीत” की मनमोहक प्रस्तुति रही। ग्राम मोहेरा, जिला गरियाबंद के अमर सिंह यादव एवं उनकी टीम ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज की इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु कलाकारों का विशेष सम्मान किया गया।
संघ की भावी योजनाओं का हुआ प्रस्तुतीकरण :- कार्यक्रम के दौरान ललित यादव ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संघ के उद्देश्य, भावी योजनाएँ एवं संगठन की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। आधुनिक तकनीक के माध्यम से समाज के विकास की योजनाओं का यह प्रस्तुतीकरण उपस्थित जनसमूह के आकर्षण का केंद्र रहा।
अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन :- डॉ. अलका यादव ने कहा कि “बांसगीत यादव समाज की सांस्कृतिक पहचान है। इसे संरक्षित करना समाज का नैतिक दायित्व है। शिक्षा और संस्कृति समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं तथा प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।”सुश्री चंद्रिका यादव ने युवाओं से समाज सेवा, नेतृत्व एवं शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ताराचंद यदु ने कहा कि “ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और निरंतर परिश्रम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाना चाहिए।”अध्यक्षीय उद्बोधन में बिसराराम यादव ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा ही जीवन की वास्तविक उपलब्धियाँ हैं।समाज को मिला शिक्षा, संस्कृति और एकता का संदेश कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं तथा समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं। सभी अतिथियों ने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. सुनील यादव (बिलासपुर) ने किया तथा अंत में संघ के सचिव प्रभाकर कांत यादव ने आभार व्यक्त किया। समारोह के समापन पर सभी सम्मानित प्रतिभाओं एवं अतिथियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार प्रदान किए गए।यह समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक सोच के समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ ने भविष्य में भी समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अलका यादव (प्राचार्य, विष्णु कांति महाविद्यालय, लोरमी, बिलासपुर), श्रीमती शोभा यादव (वरिष्ठ समाजसेवी) एवं सुश्री प्रीति जितेंद्र यादव (छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की सरपंच) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के वरिष्ठजन, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभा शाली विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव प्रभाकर कांत यादव तथा आयोजन समिति के सदस्यों रामेश्वर नाथ यादव, जयंत यादव, डॉ. दीनानाथ यादव, राजा यादव, सागर यादव, संजय यादव, अभिषेक यादव, दूजे यादव, मन्नूलाल यादव एवं श्रीमती ललिता यादव द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया।



