September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

कृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’

बलरामपुर/राजपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650 वें जयंती वर्ष पर देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” की घोषणा के बाद 29 जुलाई से 20 फरवरी तक पूरे देश मे समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा इस तारतम्य में बलरामपुर जिले के राजपुर में भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

   भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में “समरसता संकल्प अभियान” चलाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए भाजपा की टीम उत्तरप्रदेश के काशी बनारस से कलश लेकर बुधवार को जिले में पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा की संध्या पर सभी मंदिरों में “समरसता दीप महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि “कलश वंदन अभियान” के माध्यम से जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलश हर प्रदेश, जिला और मंडल, गाँव स्तर तक पहुँचेंगे। 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” निकलेगी।

      प्रदेश मंत्री श्री यादव ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक हैं; उनका “बेगम-पूरा” का दर्शन ऐसे समाज की कल्पना है, जहाँ किसी प्रकार का दुख, पीड़ा या भेदभाव न हो। फ्रांसीसी क्रांति और अब्राहम लिंकन के स्वतंत्रता संबंधी भाषणों से सदियों पहले श्री गुरु रविदास महाराज ने दुनिया को समानता और समरसता का विचार दिया। गुरु रविदास जी द्वारा दिखाया गया मार्ग ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प का मूल आधार है; यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जन आंदोलन बनेगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव महामंत्री संतोष तिवारी, दीपक मित्तल उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!